फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती या है कोई साजिश: दिल्ली में छात्रा ने पानी की जगह पिया तेजाब, पुलिस पूछताछ कर जांच में जुटी

Sun, 24 Sep 2023 09:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस के अनुसार, अलशिफा परिवार के साथ चांदबाग इलाके में रहती है। परिवार में मां के अलावा तीन बहनें और भाई है।
विज्ञापन
तेजाब की बोतल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के गोकुलपुरी में 11वीं की छात्रा अलशिफा (16) ने भूल से पानी की जगह तेजाब पी लिया। जलन होने पर उसने शोर मचाकर परिवार को खबर दी। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उसे जीटीबी रेफर कर दिया गया। अस्पताल में छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन

पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि छात्रा ने गलती से तेजाब पिया या फिर उसने जानबूझकर ऐसा किया। 

पुलिस के अनुसार, अलशिफा परिवार के साथ चांदबाग इलाके में रहती है। परिवार में मां के अलावा तीन बहनें और भाई है। छात्रा पास के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। रविवार दोपहर वह घर पर मौजूद थी। 
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि उसने लॉबी में रखी तेजाब की बोतल को पानी समझकर पी लिया। तेजाब पीते ही उसे तेज जलन होने लगी। उसने शोर मचाया। परिजन उसे नजदीकी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ चुकी थी। उसे फौरन बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें