फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: अश्लील हरकत कर डराने से सदमे में बच्चा, आरोपी का नाम लेते ही हो जाता बेहोश, आपबीती सुन सबके उड़े होश

Sun, 24 Sep 2023 08:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

आरोपी ने उसके 12 वर्षीय बेटे को इतना डरा दिया है कि वह कल्याण का नाम लेते ही बेहोश हो जाता है। छोटे बेटे ने आरोपी द्वारा अश्लील हरकत करने की बात बताई है।
विज्ञापन
child demo, boy demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल में एक घर में काम कर रहे मजदूर ने 12 वर्षीय बच्चों को इतना डरा दिया कि वह सदमे में चला गया। हालात यह है कि आरोपी का नाम लेते ही बच्चा बेहोश हो जाता है। आरोपी बच्चे के साथ अश्लील हरकत करता था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर डराता था। थाना पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी तेजपाल के अनुसार, एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह मकान की चिनाई का काम करा रहा है। उसके 12 व 10 वर्षीय दो बेटे हैं, जो घर पर ही रहते हैं। उसके यहां चिनाई का काम गांव पातली खुर्द निवासी कल्याण कर रहा है। आरोप है कि मजदूर कल्याण उसके बेटों के साथ अश्लील हरकत करता है तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। 
विज्ञापन

आरोपी ने उसके 12 वर्षीय बेटे को इतना डरा दिया है कि वह कल्याण का नाम लेते ही बेहोश हो जाता है। छोटे बेटे ने आरोपी द्वारा अश्लील हरकत करने की बात बताई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें