फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: कैंडल मार्च की इजाजत न देने पर गांधीनगर थाने पर पथराव, PCR की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Fri, 08 Jul 2022 12:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एक जुलाई को गांधी नगर क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई। उसके लिए कैंडल मार्च निकाला जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, इस दौरान भीड़ उग्र हो गई और थाने पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
गांधीनगर थाने पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधीनगर इलाके में महिला को न्याय दिलाने के लिए बृहस्पतिवार शाम निकाले जा रहे कैंडल मार्च को रोके जाने पर लोग हिंसक हो गए। 1 जुलाई को महिला की कैंची मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बृहस्पतिवार शाम पूर्वांचल नवनिर्माण संगठन की ओर से कैंडल मार्च निकाला जा रहा था। इजाजत नहीं होने की वजह से पुलिस के रोकने पर उत्तेजित लोगों ने गांधीनगर थाने पर पथराव कर दिया।

विज्ञापन


पथराव होते ही आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने दुकानों के शर्टर बंद कर दिया। पथराव में पुलिस की दो गाड़ियों समेत तीन गाड़ियां और एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। हालात बेकाबू होता देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने आंसु गैस के गोले छोड़कर लोगों को तितर-बितर किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हालात नियंत्रण में हैं। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। 

गांधी नगर में 22 साल की महिला की हत्या के मामले में आरोपी मान सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूर्वांचल नवनिर्माण संगठन चलाने वाले एक स्थानीय नेता संतोष कुमार झा ने बृहस्पतिवार को महिला को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालने की इजाजत मांगी थी। पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। शाम करीब 6:30 बजे करीब 250 लोग महिला कॉलोनी से कैंडल मार्च निकालने के लिए जमा हो गए। इसमें ज्यादातर लोग फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को समझाया कि आरोपी की गिरफ्तार हो चुकी है, ऐसे में कैंडल मार्च की जरूरत नहीं है। इससे लोग गुस्से में आ गए और पथराव करने लगे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को वहां से भगा दिया। थोड़ी देर बाद काफी लोग थाने पर पहुंच गए और आस-पास की सड़कें टूटी होने की वजह से वहां से पत्थर उठाकर थाने में पथराव करने लगे। पुलिस की गाड़ियां तोड़फोड़ दी। करीब आधे घंटे तक लोगों ने उपद्रव किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोगों को भगाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले तक छोड़े।

पुलिस कैंडल मार्च के आयोजक संतोष कुमार झा को तलाश कर रही है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि संतोष झा ने कैंडल मार्च की इजाजत नहीं मिलने पर भीड़ को उकसाया। मुख्य आरोपी संतोष झा फरार है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों और विडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर सबकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें