फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के बाद उनके मंत्री ने रच दिया इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में एनएच-चार सीजीओ कांप्लेक्स स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में मंगलवार सुबह केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने छापा मारा। इससे पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। किसी को अंदेशा नहीं था कि दिल्ली छोड़कर कोई मंत्री कहीं और हाजिरी चेक करने जाएगा।
विज्ञापन


मोदी सरकार के ठीक तीन माह पूरे होने के बाद मंत्री यहां पर पहुंचे। उस वक्त लगभग 9:30 बज रहे थे। सूत्रों का कहना है कि जब कर्मचारियों को पता चला कि केंद्रीय मंत्री यहां पहुंच गए हैं तो उनके होश उड़ गए।

उन्होंने यहां स्थित प्लांट प्रोटेक्शन कार्यालय में कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर चेक किया। बताया गया है कि सिर्फ वही कर्मचारी गैर हाजिर मिले जो छुट्टी पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के ही अंदाज में दिखे मंत्रीजी

जबकि प्लांट प्रोटक्शन एडवाइजर डॉ. सुशील कुमार सरकारी दौरे पर बंगलूरू गए हुए थे। यानी मंत्री के आने का अंदेशा विभाग के स्थानीय मुखिया को भी नहीं था। यहां पर केंद्रीय कृषि मंत्रालय के फर्टिलाइजर, प्लांट प्रोटक्शन और मार्केटिंग के लगभग 500 कर्मचारी हैं।

बताया जाता है कि फर्टिलाइजर और मार्केटिंग के लोगों को भी मंत्री ने प्लांट प्रोटक्शन कार्यालय में बुलाकर समय पर आने और अपना काम ईमानदारी से करने की नसीहत दी।

कार्यालय में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए और कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं। कर्मचारियों का कहना है कि इतिहास में पहली बार इस कार्यालय में किसी मंत्री ने औचक निरीक्षण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें