फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खेल नर्सरी ट्रायल व प्रवेश उत्सव से स्कूल में बढ़ी रौनक, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुन्हाना में हुए ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुन्हाना में मंगलवार को खेल विभाग हरियाणा की ओर से खेल नर्सरी योजना के तहत ट्रायल आयोजित किए गए। एथलेटिक्स सहित चार खेलों के लिए हुए इन ट्रायल में पुन्हाना खंड के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विद्यालय प्रशासन के अनुसार ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को हर माह 1500 से 2000 रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और वे खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी विद्यालय ने अहम पहल की है। अब स्कूल में 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश सीबीएसई बोर्ड के तहत किया जाएगा। इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाएं वर्ष 2028 में सीबीएसई द्वारा आयोजित होंगी, जिससे छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा का लाभ मिलेगा। प्राचार्य अब्दुल नाफे ने बताया कि एक से सात अप्रैल तक विद्यालय मेंप्रवेश उत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जागरूकता रैली निकाली गई, घर-घर जाकर नामांकन अभियान चलाया गया और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ना और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने क्षेत्र के अभिभावकों से अपने बच्चों का अधिक से अधिक संख्या में विद्यालय में दाखिला कराने की अपील की। कहा कि पढ़ेगा मेवात, आगे बढ़ेगा मेवात अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। खेल और शिक्षा के इस संयुक्त प्रयास से क्षेत्र में नई उम्मीद जगी है और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें