फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली में अब गरीब और मिडिल क्लास के बच्चे भी बोलेंगे फर्राटेदार इंग्लिश, केजरीवाल सरकार की ये है योजना

Sat, 23 Jul 2022 02:29 PM IST
किरन रौतेला एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली से सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके युवाओं के लिए बड़ा एलान किया है । साथ ही सीएम ने युवाओं की नौकरी की संभावनाओं पर भी बात की। 
विज्ञापन
arvind kejriwal - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बड़ा एलान किया है। दिल्ली में अब गरीब और मिडिल क्लास बच्चों के लिए दिल्ली सरकार Spoken English Course की शुरुआत करने जा रही है।इसकी जानकारी आज खुद सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी है। सीएम ने कहा कि कम्युनिकेशन स्किल में कमजोर युवाओं को इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स कराया जाएगा और  दिल्ली की स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी ये कोर्स कराएगी। 
विज्ञापन


क्या बोले सीएम ? 
केजरीवाल ने कहा, दिल्ली सरकार बच्चों की इंग्लिश को मजबूत करने के लिए स्पोकन इंग्लिश कोर्स लेकर आई है। इससे बच्चों के कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छे होंगे। दिल्ली स्किल एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी इस कोर्स को चलाएगी। साथ ही यह कोर्स  पर्सनलिटी डिवेलपमेंट में मदद करेगा जिससे स्टूडेंट्स की नौकरी की संभावनाओं में भी सुधार होगा। 

ट्रेनिंग और फीस को लेकर क्या जानकारी दी ? 
केजरीवाल ने कहा, एक साल में एक लाख बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी। पहले चरण में दिल्ली में 50 सेंटर खोले जा रहे हैं। 18 से 35 साल के युवाओं को इसमें एडमिशन मिलेगा। 3 से 4 महीने का कोर्स होगा। इवनिंग और वीकेंड कोर्स की सुविधा होगी। वैसे तो ये कोर्स निशुल्क है, लेकिन शुरुआत में 950 रुपये सिक्योरिटी रखवाई जाएगी जो कोर्स खत्म करने के बाद वापस मिल जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें