फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तेज रफ्तार ब्रेजा डिवाइडर फांदकर बाइक से टकराई, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा हरिदास नगर इलाके की घटना, बाइक सवार उपचाराधीन, कार चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाबा हरिदास नगर इलाके में तेज रफ्तार ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांद कर दूसरी तरफ जा रही बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अनुज रावत (32) घायल हो गए। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह उपचाराधीन हैं। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी कार चालक पुरुषोत्तम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सैनिक एन्क्लेव निवासी अनुज दो जुलाई की दोपहर नजफगढ़ से अपनी बाइक से घर जा रहे थे। बहादुरगढ़ की ओर से आ रही कार डिवाइडर के दूसरे तरफ जाकर बाइक से टकरा गई। टक्कर लगते ही वह दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। पूछताछ में कार चालक ने बताया कि कार की रफ्तार तेज होने की वजह से वह उस पर नियंत्रण नहीं कर पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें