फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापी पुत्र की पोल मां ने खोली: बीमार पिता ने कर दिया था बिस्तर खराब, साफ करने के लिए कहा तो बेटे ने घोंटा गला

Mon, 06 Feb 2023 09:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने जब मां से सवाल किया तो यह खुलासा हुआ कि उसका बेटा अपने पिता के साथ गाली-गलौज करता था। तीन-चार माह पूर्व उसने पिता की पिटाई भी कर दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक युवक ने अपने बीमार पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। पिता का कसूर बस इतना था कि उन्होंने बीमारी की हालत में बिस्तर खराब कर दिया था। बेटे से बिस्तर साफ करने के लिए कहने पर उसने वारदात को अंजाम दे दिया। 

विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त जितेंद्र शर्मा (45) के रूप में हुई है। शुरुआत में बीमार पिता की मौत को बेटे ने सामान्य मौत बताने का प्रयास किया, लेकिन जितेंद्र की पत्नी ने बेटे पर पिता की हत्या का शक जताया तो शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 

रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की बात साफ होने पर आरोपी पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाने लगा। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि तीन फरवरी की रात करीब 9.00 बजे आनंद पर्वत थाने को जितेंद्र शर्मा नामक व्यक्ति की संदिग्ध मौत की सूचना मिली। कॉलर महिला ने अपने पति की मौत पर संदेह जताते हुए गला घोंटने की आशंका जाहिर की। सगे बेटे पर भी महिला ने शक जाहिर किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

अगले दिन शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो जितेंद्र की गला घोंटकर हत्या करने की बात पता चली। पुलिस ने बेटे सुमित से बात की तो उसने बताया कि घटना वाले दिन उसने पिता व पड़ोसी इतवारी लाल के साथ बैठकर जमकर शराब पी थी। शराब के नशे में इतवारी लाल ने पिता की हत्या की, लेकिन पुलिस को उसकी कहानी पर यकीन नहीं हुआ। पुलिस ने जब सुमित से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया।

बीमार पिता की सेवा से हो गया था परेशान...
सुमित ने बताया कि वह जींस फैक्टरी में काम करता था। उसका पिता पहले ऑटो चलाता था। शराब के नशे में वह उसकी मां बबली देवी को बुरी तरह पीटता था। वर्ष 2019 में बबली घर छोड़कर अपनी बहन व जीजा के साथ रहने लगी थी। इस बीच जितेंद्र लकवाग्रस्त हो गया। उसके सारे काम बिस्तर पर ही होने लगे। सुमित की पिता की सेवा कर रहा था। परेशान होकर उसने पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन

तीन-चार माह पूर्व पिता की पिटाई की थी...
बबली देवी को बेटे पर कैसे शक हुआ। पुलिस ने जब उससे यह सवाल किया तो बबली ने खुलासा किया कि उसका बेटा अपने पिता के साथ गाली-गलौज करता था। तीन-चार माह पूर्व उसने पिता की पिटाई भी कर दी थी। लेकिन इसके बावजूद वह पिता को खाना बनाने से लेकर टॉयलेट करवाने तक सभी काम वह खुद ही करता था। घटना वाले दिन करीब 7.30 बजे सुमित ने शास्त्री नगर अपने मौसा को कॉल कर पिता की मौत की खबर दी। बबली तुरंत घर पहुंची तो उसे सुमित पर शक हुआ। उसने इसलिए पुलिस को खबर दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें