फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर ने ज्वेलरी से भरा बैग नाले में फेंका: लाखों में बताई जा रही है कीमत, अब तक गहने ढूंढ नहीं पाई पुलिस

Mon, 06 Feb 2023 07:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी की निशानदेही पर ज्लेवरी से भरे बैग को तलाश करने के लिए नाले में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस गोताखोरों की मदद ले रहे है। सोमवार शाम तक बैग का पता चल नहीं सका।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पॉश इलाके जंगपुरा में साथी के पकड़े जाने के बाद बदमाश ने ज्वेलरी से भरा बैग नाले में फेंक दिया। बैग में चार से पांच लाख रुपये की ज्वेलरी है। पुलिस ने बदमाश व उसके साथी को गिरफ्तार किया है, मगर कई दिन बाद भी नाले से ज्वेलरी को बरामद नहीं की गई है। जंगपुरा चौकी पुलिस गोताखोरों की मदद ले रही है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी विजय व सुमित मेहता ने दिल्ली के कारोबारी के घर सेंधमारी की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये की ज्वेलरी बरामद की है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जंगपुरा एक्सटेंशन में रहने वाली महिला डिंपी कालरा के घर में 29 जनवरी की सेंधमारी की वारदात हुई थी। डिंपी कालरा के पति कारोबारी है और उनकी ओखला में कंपनी है। 

सूचना मिलने के बाद जंगपुरा चौकी नागेंद्र सिंह अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाश घर से करीब 15 से 16 लाख की ज्वेलरी व कैश ले गए थे। मामला दर्जकर चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह की देखरेख में हवलदार कर्मवीर व सिपाही अमित की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि बदमाश स्कूटी पर वारदात करने आए हैं। जांच के बाद एसआई नागेंद्र की टीम ने एक आरोपी जंगपुरा निवासी विजय (22) को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विजय की गिरफ्तारी की जानकारी उसके साथी सुमित मेहता (23) को मिल गई। आरोपी सुमित मेहता ने ज्वेलरी से भरा बैग जंगपुरा नाले में फेंक दिया। बाद में विजय की निशानदेही पर सुमित मेहता को गिरफ्तार कर लिया। सुमित मेहता की निशानदेही पर ज्लेवरी से भरे बैग को तलाश करने के लिए नाले में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस गोताखोरों की मदद ले रहे है। सोमवार शाम तक बैग का पता चल नहीं सका।
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह ऐशोआराम की जिंदगी जीना चहाते थे, इसलिए उन्होंने सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी पीडि़त के घर की पीछे की खिड़की उखाड़ कर बाथरूम में घुसे थे। बाथरूम से ये घर में घुस गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें