फरार चल रहे आम आदमी पार्टी के विधायक के वकील गोपाल सुब्रह्मण्यम आज सुप्रीम कोर्ट में अपने मुवक्किल सोमनाथ भारती की तरफ से पेश हुए और जमानत की मांग की।
सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत की मांग को ठुकराते हुए कहा कि अगर वह चाहते हैं कि उनके मामले की सुनवाई हो तो उन्हें पुलिस के सामने समर्पण करना होगा।
भारती के वकील ने कोर्ट से समर्पण के लिए कल तक का समय मांगा, लेकिन कोर्ट ने कहा कि अगर वह चाहतें हैं कि बृहस्पतिवार को उनके मामले की सुनवाई हो तो वो आज शाम तक सरेंडर करें।
बता दें कि हाईकोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से दिल्ली पुलिस लगातार उन्हें तलाश रही है। इस बीच सोमनाथ भारती के वकील ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है।
भारती के वकील मांग की है कि केजरीवाल को गृह मंत्रालय से बात करनी है कि ताकि सोमनाथ भारती के मामले को दिल्ली से बाहर सुनवाई हो सके।
दूसरी ओर गृहमंत्री किरण रिजीजू ने सीमए अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं से मांग की है कि वह सोमनाथ को तलाशने में पुलिस की मदद करें ताकि कानून की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।