फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ैल अफ्रीकन हाथी के लिए मादा हथी की तलाश

Mon, 28 Sep 2015 10:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चिड़ियाघर में दो नए मेहमान दो भेड़िया और दो सिका हिरण आए है। यह जयपुर स्थित चिड़ियाघर से लाए गए है। इन्हें लाने के लिए चिड़ियाघर प्रशासन को अपने यहां से फीमेल व्हाइट टाइगर को भेजा है।
विज्ञापन


चिड़ियाघर इन दिनों बाड़े में अकेलापन महसूस कर रहे जानवरों के जोड़े पूरा करने की कोशिश में जुटा है। अब चिड़ियाघर को एक अफ्रीकन हाथिनी की तलाश है, जो दुनिया में बेहद कम संख्या में मौजूद है।
 
दरअसल इन दिनों चिड़ियाघर में मौजूद इकलौता अफ्रीकन हाथी बेहद बिगड़ैल हो गया है। वह आए दिन वहां पहले से मौजूद भारतीय हाथी के जोड़े से लड़ भी जाता है। बीते दिनों इसी लड़ाई के चक्कर में महावत भी घायल हो चुका है।
विज्ञापन


चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि कई बार जानवर अकेला महसूस करते है तो इस तरह की शरारतें करते है। उसके इसी अकेलेपन को दूर करने के लिए हम इन दिनों जोर-शोर से अफ्रीकन हथिनी की तलाश में जुटे है।
विज्ञापन

एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत मिलेंगे जानवर

चिड़ियाघर के क्यूरेटर आर.ए.खान ने बताया कि हम एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत भी जानवरों को लाने की कोशिश कर रहे है। सिर्फ हाथी ही नहीं कई दूसरे जानवर भी है जिनका पेयर पूरा नहीं है। उसके लिए हम प्रयासरत है।

उनके मुताबिक राइनो (गैंडा), चिपांजी (वनमानुष) और हाइना (लकड़बग्घा) जानवर है जिनके पेयर पूरा नहीं है। इनके लिए हम साथी की तलाश कर रहे है।
 
चिड़ियाघर के मुताबिक पेयर पूरा करने का मकसद सिर्फ उनके साथी देना ही नहीं है। इससे उनकी संख्या में भी इजाफा होता है। कई बार खासतौर पर ब्रीडिंग (प्रजनन) के लिए ही जानवरों को लाया जाता है।

हमने फीमेल व्हाइट टाइगर रानी को ब्रीडिंग के लिए ही भेजा है। हमारी तलाश जारी है उम्मीद है कि हम जल्द ही कुछ और नए मेहमानों को लाने के साथ जानवरों के पेयर पूरा कर पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें