फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः छठ पर और ट्रेनें चलाने की हुई घोषणा

Tue, 10 Nov 2015 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न रूटों पर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये स्पेशल ट्रेन दिल्ली से पटना, इलाहाबाद, मालदा, लखनऊ, दरभंगा के लिए चलेगी।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार आनंद विहार से इलाहाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर को सुबह 10:15 बजे चलेगी और शाम 8:50 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी।

मालदा टाऊन के लिए स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से 20 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन शाम 7:15 बजे रवाना होगी और यात्रा के तीसरे दिन सुबह 3:45 बजे मालदा पहुंचेगी।

एक अन्य स्पेशल ट्रेन लखनऊ के लिए भी चलेगी। दिल्ली से 15 नवंबर को यह सुपरफास्ट ट्रेन सुबह 9:45 बजे चलेगी और शाम 6 बजे लखनऊ पहुंचेगी। नई दिल्ली से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन 14 नवंबर को चलेगी।

यह ट्रेन रात 10:40 बजे नई दिल्ली से चलेगी और अगले दिन रात 3:30 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह नई दिल्ली से दरभंगा के लिए भी स्पेशल ट्रेन 14 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 11:45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें