फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरे लोगों ने दूसरी रात भी मस्जिद में गुजारी

Tue, 10 Nov 2015 04:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले जारचा कस्बे के पांच घरों में पुलिस की वर्दी में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने डाका डाला था। जाते समय बदमाशों ने पीड़ितों को पुलिस से शिकायत करने पर अगली रात जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ितों ने शनिवार रात मस्जिद में गुजारी थी। वहीं पुलिस सुरक्षा न मिलने के कारण पीड़ित परिवार रविवार रात भी मस्जिद में ही सोए। पीड़ितों के मन से बदमाशों का डर निकलने का नाम ही नहीं ले रहा है।

इन परिवारों में से एक पीड़ित ने पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने और सुरक्षा का भरोसा न दिए जाने की बात कही। पीड़ित परिजन वारदात से सहमे हुए हैं और कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


महिला नफीसा ने बताया कि उन्हें किसी संस्था ने कार्य करने के लिए दस-दस हजार की रकम बतौर कर्ज दी गई थी। बदमाश ये रकम ले गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि पुलिस टीम को अहम जानकारी मिली है, जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें