फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के बाद केजरीवाल के कुछ मंत्रियों की छुट्टी संभव, कार्यकर्ताओं ने दिया निगेटिव फीडबैक

Thu, 17 Mar 2016 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मंत्रियों के साथ अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
इसी 14 फरवरी को एक साल पूरा करने वाले अरविंद केजरीवाल की आप सरकार में कुछ मंत्रियों की कुर्सी जाने का खतरा मंडराने लगा है। 28 मार्च को दिल्ली सरकार विधानसभा में बजट पेश करेगी। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि बजट सेशन के बाद केजरीवाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की समीक्षा बैठक होगी जिसमें मंत्रियों के पिछले एक साल के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। 

इस बैठक में मंत्रियों के विभागों में एक साल में क्या काम हुआ इस पर मंत्रियों सहित विधायकों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल के पास कई मंत्रियों के खिलाफ शिकायतें आ रही हैं कि वो अपने विधानसभा क्षेत्रों की अनदेखी कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं के सुझावों की अनसुना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार हो चुकी है हिट लिस्ट

अरविंद केजरीवाल
खबर तो यहां तक है कि ऐसे मंत्रियों सहित कुछ विधायकों की भी हिट लिस्ट बना ली गई है जिस पर बजट सत्र के बाद विचार किया जाएगा जिसमें केजरीवाल इन सभी को सबक सिखाएंगे।

हालांकि, अभी तक इन नामों को खुलासा नहीं हुआ है लेकिन हाल ही में अपनी पत्नी को लेकर विवादों में आए समाज कल्याण मंत्री संदीप कुमार की छुट्टी तय मानी जा रही है। 

इस समीक्षा बैठक में इस बात पर भी विचार किया जाएगा कि आम जनता के बीच मंत्रियों की छवि कैसी है और मंत्री या विधायक लोगों के कितने संपर्क में हैं।

इस बैठक से पहले आप कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लिया जा रहा है जिसके बाद कुछ मंत्रियों की छुट्टी तो कुछ के विभागों में फेरबदल तय माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें