फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब केजरीवाल और नीतीश से मिलेंगे कन्हैया कुमार, कहेंगे- 'थैंक यू'

Thu, 17 Mar 2016 12:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल और नीतीश से मिलेंगे कन्हैया कुमार
विज्ञापन
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे। बता दें कि 9 फरवरी को जेएनयू में हुई सभा के बाद कन्हैया कुमार को कथित राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया थ। 
विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने छात्रों की इस गिरफ्तारी का विरोध करते हुए दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि निर्दोष छात्रों को गिरफ्तार कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है जबकि, देश के खिलाफ नारे लगाने वाले अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं।

कन्हैया कुमार ने कहा कि केजरीवाल से मिले समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए बृहस्पतिवार को उनसे मुलाकात करेंगे और शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्रल नीतीश कुमार से भी मिलेंगे।
विज्ञापन


मालूम हो कि ‌जेएनयू में हुई घटना की जांच के लिए दिल्ली सरकार ने एक जांच कमेटी नियुक्त की थी जिसने कन्हैया कुमार को क्लिन चीट दे दी थी। 

क्या है हाईलेवल कमेटी की सिफारिश 

jnu - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले जेएनयू में 9 फरवरी को अफजल गुरु पर आयोजित कार्यक्रम में देशविरोधी नारे लगाने के मामले में हाईलेवल कमेटी की सिफारिश व रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय द्वारा कारण बताओ नोटिस पर दोषी छात्रों द्वारा जवाब न देने का फैसला ऑल पार्टी मीटिंग में मंगलवार रात को हो गया था।

इसी मामले में जेएनयू छात्रसंघ के वामपंथी संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने काउंसिल बैठक बुलाई। जेएनयू की पांच सदस्यीय हाईलेवल कमेटी के समक्ष विश्वविद्यालय नियमों और अनुशासनात्मक उल्लंघन के दोषी 21 आरोपी छात्रों में से किसी ने भी जांच कमेटी के समक्ष अपना बयान नहीं दिया है।

क्योंकि कमेटी की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय ने फाइनल रिपोर्ट आने से पहले आठ छात्रों को प्रतिबद्ध कर दिया था। छात्र इस बात से गुस्साए थे और उन्होंने कारण बताओ नोटिस पर फैसला लेने के लिए मंगलवार रात को विभिन्न छात्र संगठनों की बैठक बुला ली।
विज्ञापन

जवाब ने देने का हुआ फैसला

व‌िरोध - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई द‌िल्ली
इसमें एबीवीपी को छोड़कर अन्य सभी छात्र संगठन (वामपंथी समेत एनएसयूआई) शामिल हुए। ऑल पार्टी मीटिंग में काउंसिल बैठक का एजेंडा बना कि कारण बताओ नोटिस पर जवाब नहीं दिया जाएगा।

रात 11 बजे से काउंसिल बैठक में भी एबीवीपी ने शामिल होने का बहिष्कार कर रखा था। वहीं, बुधवार शाम को ऐड ब्लॉक पर वामपंथी छात्रों ने  खालिद, अनिर्बन व अन्य छात्रों के निष्कासन की खबर को लेकर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध दर्ज करवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें