फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

Thu, 13 Mar 2014 04:01 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-24 पर मंगलवार देर रात घर लौट रहे बाइक सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की बाइक बुग्गी से टकरा गई। बुग्गी में भरे प्लास्टिक के पाइप सीने में लगने और सड़क पर गिरने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने साथी युवक के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ का कहना है दोनों नशे में थे और हेलमेट भी नहीं पहने थे।

एसओ हरदयाल यादव ने बताया कि विजयनगर की सर्वोदय कालोनी में नितिन सिसोदिया(24) परिवार के साथ रहता था। नितिन के पिता सुखवीर सिंह रेलवे में कार्यरत हैं।

हादसे के दौरान नितिन साथी अभिषेक के साथ बाइक से घर लौट रहा था। दोनों ने कुछ समय पूर्व ही एनएच-24 स्थित निजी कालेज से एमसीए की पढ़ाई पूरी की थी। दोनों नोएडा स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते थे।

तिगड़ी मोड़ के पास बाइक सामने चल रही बुग्गी से टकरा गई। बुग्गी में मोटे प्लास्टिक के पाइप भरे हुए थे। नितिन की अस्पताल में मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में परिजनों ने अभिषेक के खिलाफ लापरवाही के बाइक चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें