दिल्ली के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। स्मॉग के कारण लोगों को आंख में जलन के साथ सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हुई। हालांकि, बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को पूरी दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन अगले दो दिनों में इसके तेजी से खराब होने का अंदेशा है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 284 पर रहा, जबकि बुधवार को 300 पार चला गया था। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को वायु की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है, लेकिन उसके बाद इसमें तेजी से गिरावट आएगी। इसकी बड़ी वजह दिल्ली पहुंचने वाला पराली का धुआं भी होगा। सीपीसीबी ने दिल्ली के जिन 34 इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक जारी किया है, उनमें से दस से ज्यादा जगहों की हवा बेहद खराब है।
वायु गुणवत्ता सूचकांक
- बवाना 328
- नरेला 315
- वजीरपुर 311
- रोहिणी 310
- विवेक विहार 305
- आनंद विहार 304
- मुंडका 303
- सीरी फोर्ट 302
- जनकपुरी 301