फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खड़े टैंकर से टकराई कार, दर्दनाक हादसे में छह युवकों की मौत

Thu, 21 Jun 2018 08:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर/ नई दिल्ली
विज्ञापन
खड़े ट्रक से भिड़ी वैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक 6 युवकों की मौत हो गई। घटना हापुड़ जिले की है। ड्राइवर को झपकी आने की वजह से गढ़मुक्तेश्वर में एक कार खड़े टैंकर से जा टकराई, जिसमें सवार छह युवकों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में चार लोग घायल भी हो गए। मृतकों में तीन लड़के नावेद (22), शाहरुख (20) व आसिफ (45) दिल्ली के वेलकम इलाके के रहने वाले थे। वहीं, घायलों में दो लड़के भी वेलकम के रहने वाले हैं। हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। 

वेलकम स्थित जेड ब्लॉक फोटो चौक से मंगलवार देर रात चार युवक क्रिकेट खेलने मुरादाबाद जा रहे थे।  गढ़मुक्तेश्वर के पास उनकी ईको वैन हादसे का शिकार हो गई। 
विज्ञापन


बुधवार तड़के करीब चार बजे एक ईको कार गढ़ में स्याना चौपला का फ्लाईओवर पार करके जैसे ही पर्यटन विभाग के होटल के सामने पहुंची, उसका संतुलन बिगड़ गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

हाईवे पर किनारे खड़े दूध के टैंकर से कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। कार में सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और चालक समेत पांच गंभीर रूप में घायल हो गए।

पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई, लेकिन उनमें से एक ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतकों में दो लोग संभल और एक मुरादाबाद के रहने वाले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें