फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन सट्टा चला रहे छह लोग गिरफ्तार

Wed, 24 Dec 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-58 पुलिस ने सेक्टर-65 मामूरा स्थित चौहान मार्केट में ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मुंबई से सट्टे का नंबर खोला जाता था। आरोपियों के पास से पुलिस ने 14 हजार रुपये, 11 कंप्यूटर और छह मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सीओ द्वितीय क्षेत्र नोएडा अनूप सिंह ने बताया कि किराये पर दुकान लेकर ऑनलाइन सट्टा चलाए जाने की सेक्टर-58 पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस ने मंगलवार दोपहर छापा मारा तो मौके पर सट्टा लगाते रोहित, मनोज कुमार, सीतामढ़ी, विकास कुमार, मोहम्मद आजाद, सुनील चौहान को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने कुछ माह पहले ही सट्टे का धंधा शुरू किया था। सट्टा मुंबई से ऑपरेट किया जाता है। मटके वाले जुआ की तरह नंबर निकाले जाते हैं, लेकिन यह खेल ऑनलाइन चलता है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद मांगा हुआ नंबर निकलने पर एक पर 36 का भाव दिया जाता है। सीओ ने बताया कि आरोपियों के साथ और कितने लोग शामिल है, जो इस गोरखधंधे को चलाने में मदद कर रहे थे। इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन


महीने भर में पकड़ा दूसरा गिरोह
सेक्टर-12 में अभी 15 दिन पहले ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला गिरोह पकड़ा गया था। पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार करके करीब 15 कंप्यूटर जब्त किए थे। यह सट्टा दिल्ली और मध्यप्रदेश से ऑपरेट किया जाता था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें