फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से है कैंसिल, अब बंद होगी गाजियाबाद-हापुड़ शटल

Sat, 31 Oct 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़-गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को रेलवे झटका दे सकता है। करीब छह महीने से लगातार रद्द चल रही गाजियाबाद-हापुड़ शटल के संचालन को अब स्थायी तौर पर रद्द करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों की मानें तो अब उच्च स्तर पर इसकी फाइल भी तैयार हो गई है। हालांकि अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहे।

गाजियाबाद-हापुड़ के बीच चलने वाली यह एक मात्र पैसेंजर ट्रेन थी जो गाजियाबाद से ओरिजनेट होती थी। यह दोपहर करीब ढाई बजे हापुड़ के लिए गाजियाबाद से रवाना होती थी। करीब छह महीने से यह ट्रेन लगातार रद्द हो रही है।

प्रतिदिन इसके रद्द होने का अनाउंसमेंट किया जा रहा है। एक अक्तूबर से रेलवे ने नया टाइम टेबल जारी किया तो इसमें भी हापुड़ शटल का टाइम परिवर्तित कर दिया।
विज्ञापन


गाजियाबाद से हापुड़ के लिए चलने का समय अब चार बजे के बाद का कर दिया गया है। बावजूद इसके ट्रेन का संचालन बहाल नहीं किया गया। इससे न केवल दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि अन्य यात्री भी परेशान है।

यात्रियों को इसके रद्द किए जाने का कारण भी नहीं बताया जा रहा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक अब इस ट्रेन को परमानेंट बंद करने की तैयारी चल रही है।

बिना परमिशन नहीं बदले जाएंगे ट्रेनों के प्लेटफार्म
दिवाली, भैयादूज और छठ पूजा पर ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की वजह से अब त्योहारी सीजन में अचानक ट्रेनों के प्लेटफार्म नहीं बदले जाएंगे।

भीड़ में भगदड़ मचने की आशंका को देखते हुए रेलवे के सीनियर अधिकारियों ने इस पर रोक लगा दी है। मजबूरी में प्लेटफार्म बदलना भी पड़ा तो स्थानीय अधिकारियों को इसके लिए सीनियर अधिकारियों से परमिशन लेनी होगी।
विज्ञापन


दरअसल, दिवाली और छठ पूजा के दौरान गाजियाबाद स्टेशन पर दिनभर में आने वाले यात्रियों की संख्या 1.5 लाख से बढ़कर 2.5 लाख तक पहुंच जाती है।

गाजियाबाद में सभी ट्रेनों के स्टॉपेज महज 2 मिनट के हैं। ऐसे में भीड़ के दौरान अचानक प्लेटफार्म बदला गया तो भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो सकता है।

ऐसे मे रेलवे ने प्लेटफार्म बदलने पर रोक लगा दी है। डीटीएम डीके चोपड़ा ने बताया कि त्योहारी सीजन में प्लेटफार्म नहीं बदले जाएंगे।

इसके अलावा स्टाफ को बार-बार गाड़ियों के संबंध में उद्घोषणा कर जानकारी देने, सुरक्षा बढ़ाने समेत महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें