फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दूध वितरक के कर्मी से लूट में छह बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे शातिर

Tue, 14 Feb 2023 08:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

डकैती की साजिश पंकज कुमार ने रची थी। पंकज कारोबारी राजेश जैन के पार्टनर सुरेंद्र कुमार राणा का चालक है। पंकज ने रमन के साथ साजिश रची और अन्य बदमाशों के साथ वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने दूध वितरक के कर्मचारी से लूटपाट करने के मामले में छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। लूटपाट की साजिश दूध वितरक के पार्टनर के चालक ने रची थी। बदमाशों ने पीड़ित की पिटाई कर 17 लाख रुपये लूटे थे। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 8.25 लाख रुपये बरामद किए हैं। एक आरोपी को अपराध शाखा ने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


सात फरवरी को पुलिस को सुल्तानपुरी के कृष्ण विहार में लूटपाट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को न्यू मोती नगर निवासी आशीष कुमार मिला। उसने बताया कि वह दूध वितरक राजेश जैन की कंपनी में काम करता है। घटना के समय वह 17 लाख रुपये लेकर स्कूटी से बैंक में जमा करने जा रहा था। जब वह मेरठ डेयरी, कृष्ण विहार पहुंचा तो दो बदमाशों ने पिटाई कर रुपये लूट लिए। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरु की। 

थाना प्रभारी सुखबीर मलिक के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सौ से ज्यादा सीसीटीवी को खंगाला। 11 फरवरी को पुलिस को वारदात में शामिल एक बदमाश के रिठाला स्थित राइस मिल के पास आने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान बुध विहार निवासी बृजेश झा के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर पंकज कुमार, रमन और हितेश को सेक्टर-22 रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने बुध विहार निवासी पीयूष और रोहित स्वामी को रिठाला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 8.25 लाख रुपये और लूटे गए पैसे से खरीदा गया आईफोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन


मुंबई फिल्म सिटी घूमने जाना चाहते थे
डकैती की साजिश पंकज कुमार ने रची थी। पंकज कारोबारी राजेश जैन के पार्टनर सुरेंद्र कुमार राणा का चालक है। पंकज ने रमन के साथ साजिश रची और अन्य बदमाशों के साथ वारदात को अंजाम दिया। बृजेश व राहुल ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने बताया कि उन्होंने सूदखोरों का कर्ज लौटाने और मुंबई फिल्म सिटी घूमने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें