फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव स्थित दादा कॉलोनी में हुई शराफत (15) की हत्या मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में उसकी भाभी को गिरफ्तार किया है। देवर शराफत, भाभी के कई राज जानता था, ऐसे में महिला ने चुन्नी से गला घोंटकर उसे मार डाला।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि शराफत कुछ दिन पहले अपनी भाभी जातूनी के मायके गया था। जहां शराफत को भाभी की शादी से पहले की कुछ बातों के बारे में जानकारी हो गई। इसके बाद घर आने के बाद शराफत ने उन बातों को भाई के साथ साझा करने की बात कही।