संता-बंता फिल्म के पोस्टर पर दिल्ली के सिख भड़क गए हैं। फिल्म पर कड़ा ऐतराज भी जताया है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिनेमा घरों में संता-बंता फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है।
कमेटी का कहना है कि इस फिल्म से सिखों की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया गया है। चेतावनी भी दी है कि सिनेमाघरों में इसे नहीं लगने देंगे। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी व सीईओ मनीष देसाई को पत्र लिखकर फिल्म के टाइटल को बैन करने की मांग की गई है।
प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने कहा है कि फिल्म के पोस्टर में पीठ करके खड़े 2 सिख युवकों को कच्छा, कोर्ट व पगड़ी के अटपटे लिबास में हाथ में रिवाल्वर थमाया गया है।