जनपद में करीब आठ लाख वाहनों को कंट्रोल करने के लिए गाजियाबाद में काफी कम ट्रैफिक पुलिस है। यहां महज 157 ट्रैफिक पुलिसकर्मी हैं, जबकि 1392 की दरकार और है।
इस संबंध में शासन को पत्र भेजा गया है और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई है। आंकड़ों पर गौर करे तो जिले की आबादी करीब 38 लाख है।
ट्रैफिक कंट्रोल करने का जिम्मा महज 157 पुलिस कर्मियों पर है। एसएसपी की ओर से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तादाद बढ़ाने के लिए शासन से मांग की जा गई है।
एसपी ट्रैफिक अमर सिंह ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व गाजियाबाद आए डीजीपी ने जल्द ट्रैफिक कर्मियों की कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया था।
उन्होंने बताया कि जनपद में 11 रेलवे क्रासिंग, 8 फ्लाई ओवर, 5 बस अड्डे, 361 विद्यालय और 120 कालेज हैं। वहीं तीन हाईवे, 72 टी प्वाइंट, 32 चौराहे और करीब 50 सिग्नल हैं।
मैन पावर कम होने के कारण सभी स्थानों पर ट्रैफिक कर्मी तैनात नहीं हो पाते, जिस कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।