फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का टॉर्चर रहेगा जारी: ठंडी हवाओं से दिनभर छूटी कंपकंपी, अभी सप्ताह भर ऐसे ही बने रहेंगे हालात

Tue, 02 Jan 2024 09:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बुधवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
सर्दी का सितम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चल रही हवाओं के कारण दिनभर लोगों की कंपकंपी छूटती रही। सप्ताहभर ऐसी ही स्थिति बने रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इस दौरान मुंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक चार जनवरी के बाद तापमान में एक डिग्री का इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें