दिल्ली स्थित औरंगजेब रोड का नाम अब्दुल कलाम रोड करने के बाद अब बीजेपी अकबर रोड का नाम महाराणा प्रताप रोड करने का प्रस्ताव लाई है। भाजपा के इस प्रस्ताव के बाद से चारों ओर इस प्रस्ताव की आलोचना हो रही है और ट्विटर पर तो इसे लेकर जबरदस्त घमासान भी मच गया।
इस प्रस्ताव पर भाजपा नेता शायना एनसी के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए फिल्म डायरेक्टर फरहा खान के पति शिरीष कुंदर ने उन्हें 'अनारकली' बता डाला और उनके ट्वीट को 'अनारकली का प्वाइंट ऑफ व्यू।'
बता दें कि रक्षा राज्य मंत्री वीके सिंह ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू को पत्रकर लिखकर दिल्ली के अकबर रोड को महाराणा प्रताप रोड करने की मांग की है। इसके बाद से ही इस बात को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा जोरों पर है।
'यह अनारकली का प्वाइंट ऑफ व्यू है!'
अकबर रोड
- फोटो : ट्विटर से
बता दें कि शिरीष और शायना के बीच विवाद तब हुआ जब शायना ने ट्वीट किया कि, 'अकबर रोड का नाम महाराणा प्रताप मार्ग होना चाहिए। क्या इजरायल में हिटलर रोड हो सकता है! कोई भी देश उसके उत्पीड़कों को सम्मानित नहीं करता जैसा हम करते हैं।'
Anarkali's point of view!
This is what happens when you judge Akbar based on Mughal-e-Azam. pic.twitter.com/niWRuFhsHs— Shirish Kunder (@ShirishKunder) May 18, 2016
इस पर शिरीष ने रीट्वीट करते हुए कहा कि 'यह अनारकली का प्वाइंट ऑफ व्यू है! ऐसा तब होता है जब आप अकबर को मुगल-ए-आजम के आधार पर जज करते हैं।' बस फिर क्या था ट्विटर पर अकबर रोड को लेकर जंग छिड़ गई और #AkbarRoad ट्रेंड करने लगा।
Its all about who is in power! #BaapKaMaalHai #RishiKapoor #Gandhis #Mughal #LoDoKhatamKaro #AkbarRoad pic.twitter.com/NmNq1Oy5i1— Ashesh (@ashesh_dxb) May 18, 2016
#AkbarRoad #abdulkalamroad pic.twitter.com/8k5pxyS9vc— iSurinder (@surinde32) August 30, 2015