केजरीवाल सरकार ने बुधवार को दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए जो ड्राफ्ट तैयार किया है, उसे अपनी वेबसाइट पर रायशुमारी के लिए डाल दिया है।
इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस करके दी। केजरीवाल ने कहा भाजपा और कांग्रेस ने दिल्ली को कई बार पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग की लेकिन ये कभी हो नहीं सका।
दिल्लीवासियों की मांग और अपेक्षा को ध्यान रखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का एक ड्राफ्ट तैयार किया है। इस ड्राफ्ट पर जनता अपनी राय भी दे सकती है।
दिल्ली की जनता अपने विचार www.fullstatehood.delhi@gov.in या फिर। •www.fullstatehood. delhi@gmail.com पे भेज सकते हैं।
शीला दीक्षित: एमसीडी संभाल नहीं पा रहे, पूरा राज्य का संभालेंगे
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
केजरीवाल सरकार के इस ड्राफ्ट के बारे में जब पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, उनसे एमसीडी तो संभाली नहीं जा रही दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा क्या दिलाएंगे।
उन्होंने कहा कि हमने हमेशा दिल्ली पुलिस का कुछ हिस्सा और डीडीए दिल्ली के अधीन करने के लिए कहते रहे हैं। शीला ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि आप ने अपने ड्राफ्ट में क्या-क्या मांग की है।
बात दें कि रायशुमारी के बाद सभी को साथ लेकर इसका आखरी मसौदा तैयार किया जायेगा। अभी ड्राफ्ट मोटा मोटा ये है की केंद्रीय दिल्ली जो NDMC के भीतर आता है उसका शासन और पुलिस केंद्र के पास हो। बाकी दिल्ली की पूरी कमान लोकतान्त्रिक दिल्ली सरकार के पास हो।
दिल्ली सरकार इसका पत्र प्रधान मंत्री, राष्ट्रपति, बीजेपी अध्यक्ष, कांग्रेस अध्यक्ष, दिल्ली नेता विपक्ष और तमाम और दलों को भेजेगी। सबकी सम्मति बनाने की कोशिश रहेगी।
इसके लिए विधान सभा का विशेष सत्र भी बुलाया जा सकता है और दिल्ली विधान सभा इसका रेसोलुशन resolution पारित कर के संसद में भेजेगी।