फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में महिला मॉडल से संबंध चाहता था शार्प शूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम जिला के वाहन चोरी निरोधक शाखा ने गैंगस्टर अबू सलेम को अपना रोल मॉडल मानने वाले शार्प शूटर विकास उर्फ पीके उर्फ अबू (22) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी ने भोंडसी जेल में बंद बदमाश धीरपाल के निर्देश पर छावला के एक कारोबारी पर गोलीबारी की थी। धीरपाल ने जेल से ही कारोबारी को फोन कर 25 लाख की रंगदारी मांगी थी।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल और तीन कारतूस मिले हैं।

जिला के पुलिस उपायुक्त आरए संजीव ने बताया कि 13 अप्रैल को नजफगढ़ के दीनपुर स्थित अग्रवाल स्वीट के मालिक संजय पर तीन बदमाशों ने गोलीबारी की थी।

पुलिस कर रही साथी की तलाश

पुलिस ने इस मामले की जांच कर दो आरोपियों विनीत और पवन गुलिया नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि वारदात में बक्करवाला निवासी विकास उर्फ पीके भी शामिल है।

विकास को ही भोंडसी जेल में बंद धीरपाल और विकास लगरपुरिया ने वारदात को अंजाम देने के लिए कहा था। धीरपाल ने जेल से संजय को फोन कर 25 लाख की रंगदारी मांगी थी।

वहीं विकास लगरपुरिया ने वारदात को अंजाम देने के लिए विकास उर्फ पीके को रुपये और हथियार मुहैया करवाए थे। पुलिस ने फरार विकास उर्फ पीके की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

महिला मॉडल से बनाना चाहता था संबंध

वाहन चोरी निरोधक शाखा के इंस्पेक्टर राजकुमार को सोमवार को सूचना मिली कि विकास चौहान एंक्लेव स्थित धीरपाल के घर आने वाला है।

पुलिस की टीम ने ओल्ड खेरा रोड पर उसे दबोच लिया। पूछताछ में विकास ने बताया कि उसका रोल मॉडल अबू सलेम है और एक दिन उसी की तरह गैंगस्टर बनना चाहता है। वह मुंबई जाकर महिला मॉडल के साथ संबंध बनाना चाहता है।

पुलिस ने बताया कि विकास पर झज्जर के बेरी थाने में कार लूट और रोहतक में लूटपाट का मामला दर्ज है। वर्ष 2014 में उसकी मुलाकात धीरपाल से हुई थी। उसके बाद वह उसके गैंग में शामिल हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें