फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार चोर है: जिस फैक्टरी की सुरक्षा का था जिम्मा उसी में गार्ड ने की चोरी, साथियों संग वारदात को दिया अंजाम

Sun, 19 Feb 2023 08:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

तीनों आरोपी नंगला एन्क्लेव पार्ट दो के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी पवन और राहुल को पाली तथा आरोपी मोहसिन को कुरैशीपुर से गिरफ्तार कर नौ हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी सुंदर सिंह की टीम ने बालाजी इंजीनियर कंपनी में चोरी के आरोप में चार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मोहसिन, पवन, साहिल और राहुल का नाम शामिल है। तीनों आरोपी नंगला एन्क्लेव पार्ट दो के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी पवन और राहुल को पाली तथा आरोपी मोहसिन को कुरैशीपुर से गिरफ्तार कर नौ हजार रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन

वारदात का मुख्य आरोपी साहिल है। वह कंपनी में चौकीदार की नौकरी करता था। आरोपी से लोहे के सरिया व वारदात में प्रयोग कैंटर बरामद करने के लिए उसे चार दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने अपने साथी गार्ड के साथ मिलकर कंपनी से सामन चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन

आरोपियों ने फैक्टरी में चोरी की वारदात को 12 फरवरी की रात को अंजाम दिया था। आरोपियों के खिलाफ फैक्टरी मालिक की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। पूछताछ में सामने आया आरोपी ने ज्यादा पैसे के लालच में आकर कंपनी से लोहे के पाइप की चोरी किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें