फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक के दुष्कर्म से किशोरी गर्भवती: भूत के बहाने बनाया शिकार, दरिंदगी से पहले खिलाता अंडा, सच जान सब सन्न

Sun, 19 Feb 2023 07:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। जहां उसके दो माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ। अस्पताल से ही पुलिस को घटना की शिकायत की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में चौदह साल की किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिवार वालों ने एक तांत्रिक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी के बीमार होने के बाद उसकी मां ने तांत्रिक को घर बुलाया था। बाद में तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। जहां उसके दो माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ। अस्पताल से ही पुलिस को घटना की शिकायत की गई। पुलिस ने पीड़ित किशोरी के बयान पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार तांत्रिक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित किशोरी ने बताया वह नजफगढ़ इलाके में परिजन के साथ रहती है। काफी पहले उसकी तबीयत खराब हो गई थी। किसी ने उसकी मां को बताया बेटी पर भूत प्रेत का साया है। उसने किसी तांत्रिक से अपनी बेटी झाड़ फूंक करवाने के लिए कहा। किशोरी की मां ने तांत्रिक की तलाश की। उसे कुलदीप नाम का तांत्रिक मिला।

करीब एक साल पहले उसकी मां ने तांत्रिक का घर बुलाया। तांत्रिक ने उसकी मां के सामने किशोरी का झाड फूंक किया। फिर छह महीने बाद उसकी दोबारा से तबीयत खराब हो गई। मां ने उसी तांत्रिक को घर बुलाया। इस बार तांत्रिक ने तंत्र क्रिया के दौरान उसके परिजनों को कमरे से बाहर कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि तांत्रिक ने उसे अंडे में प्याज डालकर खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी के घर पर दो तीन बार आया और तंत्र क्रिया करने के बहाने परिजन को कमरे से बाहर भेज देता था। उसके बाद वह पीड़िता से दुष्कर्म करता था। बीस दिन से किशोरी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उसकी उल्टी रुक नहीं रही थी।
विज्ञापन

ऐसे में किशोरी को लेकर उसकी मां अस्पताल पहुंची। जहां अल्ट्रासाउंड करवाने पर किशोरी के दो माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने किशोरी की काउंसलिंग करवाई और फिर 17 फरवरी को उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें