सोसाइटी निवासी बच्ची (8) रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे फ्लैट के बाहर खेल रही थी। जरूरत पड़ने पर उसने परिजन से बात करने के लिए गार्ड रूम के पास लगे फोन से परिजन को फोन किया। इसी दौरान वहां मौजूद गार्ड ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर दी। घर पहुंचकर बच्ची ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। नाराज परिजनों ने जब प्रथम तल की लाॅबी के पास लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवाई।
जिसमें सुरक्षाकर्मी की हरकत कैद थी। परिजनों ने कोतवाली-113 पहुंचकर मामले की शिकायत दी है। एसीपी सौरभ श्रीवास्तव का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।