फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महाराष्ट्र के कोचिंग सेंटर संचालक को सीबीआई की 9 दिन की हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के पेपर लीक प्रकरण में सीबीआई ने महाराष्ट्र के लातूर स्थित रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस (आरसीसी) के संस्थापक शिवराज रघुनाथ मोतेघोंकर को गिरफ्तार किया है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को आरोपी को सीबीआई की 9 दिन की हिरासत में भेज दिया। सीबीआई ने आरोपी की 10 दिन की हिरासत की मांग की थी। आरसीसी के एम सर के नाम से प्रसिद्ध शिवराज मोतेघोंकर पर संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य होने का आरोप है, जिसने परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक कर उसे वितरित किया।
विज्ञापन

सीबीआई ने रघुनाथ के कोचिंग परिसरों पर छापा मारकर उनके व्यक्तिगत मोबाइल फोन से लीक हुए प्रश्न पत्र की कॉपी बरामद की थी। सीबीआई के अनुसार, मोतेघोंकर नीट-यूजी परीक्षा में शामिल छात्रों को लीक पेपर उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क का महत्वपूर्ण हिस्सा थे। इस गिरफ्तारी के साथ इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या 10 हो गई है। इससे पहले पुणे की बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा गुरुनाथ मांढरे को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें