फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सिखाने के बहाने दो माह तक छात्रा से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुरी इलाके में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पड़ोस में रहने वाला युवक व उसका दोस्त स्कूटी सिखाने के बहाने उसके साथ दो माह से रेप कर रहे थे।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ जगतपुरी इलाके में रहती है। वह कक्षा नौवीं में पढ़ती है। रविवार रात किशोरी ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवक उसके साथ दो माह से रेप कर रहे हैं।

आरोपी उसे दूर ले गया और उसके साथ रेप किया

सूचना मिलने के बाद पुलिस पीड़िता के घर पर पहुंची। लेकिन उसके परिजन लोक लाज की वजह से कोई शिकायत दर्ज नहीं करने की बात कही।

लेकिन पुलिस ने पीड़िता का काउसलिंग करवाया। जिसमें पीड़िता ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला नारायण उसे कई माह से स्कूटी चलाना सिखा रहा है।

स्कूटी सिखाने के बहाने आरोपी उसे दूर ले गया और उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ फिर रेप

कुछ दिन के बाद नारायण के दोस्त गुलशन को भी इस बात की जानकारी मिली। उसने भी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया।

पीड़िता के बयान पर जगतपुरी थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक नारायण पीड़िता के पड़ोस में रहता है और दुकान करता है।

जबकि दूसरा आरोपी पीड़िता के घर से कुछ दूरी पर रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें