फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातों में उलझकर सुनार ने खुद ही लुटेरों को दे दिए 5 लाख के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदी का सिक्का खरीदने आए दो युवकों ने सुनार को बातों में उलझा कर करीब पांच लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। दोनों के जाने के बाद सुनार को चोरी का पता चला।
विज्ञापन


पीड़ित ने दो युवकों पर उसे सम्मोहित कर ठगने का आरोप लगाते हुए ओल्ड फरीदाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ठगों की पहचान के लिए सुनार की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

शहर के खत्रीवाड़ा, अनाजमंडी में शिवचरण लाल की सुनार की दुकान है। उनके मुताबिक रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दो युवक दुकान में आए। दोनों ने उनसे चांदी का सिक्का दिखाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूटे पांच लाख के गहने

सिक्का दिखाते हुए उन्होंने इसकी कीमत 350 रुपये बताई। उनमें से एक युवक ने उन्हें पांच सौ रुपये का नोट दिया। शिवचरण का आरोप है कि नोट लेने के बाद उन्हें होश नहीं रहा।

इसके बाद दोनों व्यक्तियों ने जैसा कहा शिवचरण लाल ने वैसा करना शुरू कर दिया। सिक्के के अलावा इन दोनों ने टॉप्स मांगे। एक युवक ने काउंटर के अंदर आकर सोने के टॉप्स, कान के बुंदे, नथुनी, बिछुए आदि का पैकेट और सोने की चूडिय़ां निकाल लीं।

इसके बाद दोनों आराम से चले गए। उनके जाने के थोड़ी देर बाद उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। वह मदद के लिए चिल्लाए लेकिन दोनों युवक तब तक फरार हो चुके थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें