फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: आसमान से बरस रही आग, पांच सालों में सबसे गर्म रहा रविवार, आज तेज हवा-आंधी से राहत के आसार

Mon, 16 May 2022 04:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के बाहरी इलाकों में गर्मी का सबसे अधिक प्रकोप दर्ज किया गया है। मुंगेशपुर में 49.2 व नजफगढ़ में 49.1 डिग्री सेल्सियस के साथ यह इलाके दिल्ली में सबसे गर्म रहे हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत में चल रहे लू के प्रकोप के बीच रविवार को गर्मी ने दिल्ली को बेहाल कर दिया। आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर सामान्य से पांच अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ रविवार का दिन बीते पांच सालों में सबसे गर्म रहा है। 

विज्ञापन


इससे पहले 2017 में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। वहीं, दिल्ली के मुंगेशपुर इलाका में पारा 49.2 व नजफगढ़ में 49.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। साथ ही दिल्ली के सभी मानक केंद्रों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से राहत की उम्मीद जताई है।
    
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि के मुताबिक, पश्चिमी दिशा से आने वाली गर्म हवाओं के कारण दिल्ली के बाहरी इलाकों में पार अधिक रिकॉर्ड किया गया है। विभाग ने एक दिन पहले ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई थी। इस कड़ी में रविवार सुबह से ही सूरज के कड़े तेवर रहे। दोपहर तक तल्ख हुए सूरज के तेवरों के कारण घरों से बाहर निकले लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। लोगों का कहना था कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 45.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 13 से 56 फीसदी रहा। 
विज्ञापन

 

Trending Videos

दिल्ली के बाहरी इलाकों में पारा चढ़ने से रही आफत 

दिल्ली के बाहरी इलाकों में गर्मी का सबसे अधिक प्रकोप दर्ज किया गया है। मुंगेशपुर में 49.2 व नजफगढ़ में 49.1 डिग्री सेल्सियस के साथ यह इलाके दिल्ली में सबसे गर्म रहे हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 48.4, पालम में 46.4, आया नगर में 46.8, जफरपुर में 47.5, रिज में 47.2, लोधी रोड में 45.8, मयूर विहार में 45.4, गुरुग्राम में 48.1 व नोएडा में 47.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। गुरुग्राम में 10 मई 1966 में 49 डिग्री सेल्सियस के बाद सबसे अधिक तापमान का रिकॉर्ड रहा है। इन इलाकों में पारा अधिक होने की वजह से गंभीर स्तर की लू दर्ज की गई।
विज्ञापन

दो दिन आंधी-तूफान आने से गर्मी से मिलेगी राहत 

मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं, इसके अगले दिन भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों मे हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम के बदले मिजाज से लू का सितम खत्म होगा। हालांकि, इसके अगले दिन से मौसम खुलेगा व पारा चढ़ने से गर्मी का सितम बढ़ेगा। 

अधिकतम तापमान- 41 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 7:05 बजे
सूर्योदय का समय: 5:30 बजे
-दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर में मौसम का मिजाज बदल सकता है। आंधी-तूफान आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें