मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आप नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उन्होंने जमानत याचिका दाखिल की। सत्येंद्र जैन ने कहा, सच्चाई की जीत होगी।
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नई जमानत याचिका दायर की है। विशेष सीबीआई जज राकेश स्याल ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट 25 सितंबर को जमानत अर्जी पर सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद जैन को बृहस्पतिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। जैन की याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मुकदमे के लंबित रहने के दौरान आरोपी को अनिश्चित काल के लिए जेल में नहीं रखा जा सकता। जैन की डिफ़ॉल्ट जमानत याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित है।