शनिवार रहा दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा व अधिकतम पारा 37 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 22 मार्च को 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की वजह से तापमान में मामूली रूप से कमी दर्ज की जा सकती है। उधर, दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। दिल्ली का एक्यूआइ 231, फरीदाबाद 234, गाजियाबाद 273, ग्रेटर नोएडा 177, गुरुग्राम 236 व नोएडा का 193 एक्यूआई रहा।
शनिवार रहा दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन
- फोटो : amar ujala