अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ रविवार को पलवल पहुंचा। यहां सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा की गई। वहीं, दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने गए। इस दौरान एक महिला मतदाता ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। महिला ने कहा, 'आप सभी ने एक नारा सुना होगा कि अच्छे दिन आने वाले हैं। अच्छे दिन का नारा देकर पीएम मोदी ने जनता को मारने का काम किया है। हमारे महापुरुषों ने भी नारे दिए। मगर ये कैसा नारा था अच्छे दिन आने वाले हैं। किसी के भी अच्छे दिन नहीं आए, अच्छे दिन आने वाले हैं कि जगह ये नारा देना चाहिए था कि अच्छे दिन जाने वाले हैं। हमारे काले दिन आए, जीएसटी की मार, नोटबंदी की मार, निर्दोष किसानों पर लाठियां बरसाई गईं। अच्छे दिन आने वाले हैं के नाम पर जनता ठगी गई।'
किसानों का क्या गुनाह था। कई किसानों की हत्या हो गई। गुरमीत सिंह ने फांसी लगाली थी। मनोहर लाल खट्टर ने उस वक्त बयान दिया था कि किसान आतंकवादी हैं, खालिस्तानी हैं। किसान जब रात में वापस घर आता है तो उसके बच्चे भी उसे पहचान नहीं पाते, वह पूरी तरह से मिट्टी में सना हुआ है। काला धन लाने की बात की थी सरकार ने, अभी तक काला धन वापस नहीं आई। इतनी गंदी मंशा का आदमी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा।'