फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चुनाव के लिए तैयार है भाजपा'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय रविवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे। भाजपा के दोनों नेताओं की यह मुलाकात दिल्ली में चुनाव को लेकर मचे घमासान के विषय पर ही रही।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि बीजेपी दिल्ली में जल्द से जल्द सरकार बनाने के पक्ष है। वहीं अरविंद केजरीवाल आए दिन भाजपा पर आप के विधायकों को खरीदने व जोड़-तोड़ कर सरकार बनाने का आरोप लगाते ही रहते हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर जाते वक्त जब पत्रकारों ने उनसे बात की तो सतीश उपाध्याय ने कहा कि हमें अभी तक सरकार बनाने का प्रस्ताव नहीं मिला है।

मगर दिल्ली में जो भी होगा वो संविधान के अनुसार ही होगा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने चुनाव के लिए तैयार होने की बात को फिर दोहराया और कहा कि हम चुनाव के लिए पूर तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजा चुनाव के अलावा नहीं कोई ‌व‌िकल्प

दिल्ली में गरमाई चुनाव की राजनीति को लेकर आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे। सतीश से जब पूछा गया कि ‌दिल्ली में सरकार बनाने का प्रस्ताव मिलने पर बहुमत के आंकड़े को भाजपा कैसे पार करेगी तो इसके प्रश्न के जवाब में सतीश ने बड़ा ही घुमावदार जवाब दिया।

सतीश ने कहा कि अगर हमारे पास सरकार बनाने का प्रस्ताव आता है तो हम स्थिति का जायजा लेने के बाद ही कोई फैसला करेंगे। वहीं दिल्ली के मौजूदा हालात पर टिप्पणी करते हुए एनसीपी के नेता तारिक अनवर ने कहा कि अगर दिल्ली में इस समय सरकार बनाई गई तो ये सरकार स्थाई नहीं होगी।

दिल्ली में ताजा चुनाव कराने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। वैसे भाजपा के सीनीयर लीडरशिप से जो खबरें आ रही हैं उनसे ये साफ संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा भी दिल्ली में दोबारा चुनाव के पक्ष में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें