फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Singh: जेल से बाहर आते ही बरसे संजय सिंह, बोले- कुछ लोग हमें तोड़ना चाह रहे, कार्यकर्ता केजरीवाल के साथ

Wed, 03 Apr 2024 10:20 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से 181 दिन बाद बाहर आ गए और पार्टी मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उससे पहले संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन
सांसद संजय - फोटो : x/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 महीने बाद रिहा होते ही पार्टी मुख्यालय  पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम आंदोलन की कोख से जन्मे हैं। ये केजरीवाल का इस्तीफा नहीं मांग रहे हैं।
विज्ञापन

 
सांसद संजय सिंह ने संबोधन के दौरान कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि आप का जन्म आंदोलन से हुआ है। हम किसी से नहीं डरते हैं। वे लोग आप को तोड़ना चाहते हैं। तानाशाही मचा रखी है देश के अंदर। मैं छह महीने जेल में था। हर कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी का नेता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है।

छह महीने बाद तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बिल्कुल इस्तीफा नहीं देंगे और दिल्ली की दो करोड़ जनता के लिए काम करेंगे। कहा जाता है कि कोई चिट्ठी कैसे लिखेगा। मैं वापस आ गया हूं। छह महीने जेल में बिताने के बाद जेल मैनुअल में लिखा है कि कोई भी व्यक्ति जेल में रहते हुए असीमित पत्र लिख सकता है।
विज्ञापन


आगे कहा कि अगर कोई सरकारी पत्र लिखना चाहता है, तो अदालत से अनुमति लेनी होगी। आगे कहा कि भाजपा के लिए मेरा एक नारा है 'जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वो उतना बड़ा पदाधिकारी'। आप ऐसे व्यक्ति पर सवाल उठा रहे हैं, जिसने देश की सेवा के लिए अपनी आईआरएस की नौकरी छोड़ दी। भाजपा का अगला नाम भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि बंगारू जनता पार्टी है। संबोधन  से पहले उन्होंने मंच पर आप नेताओं से गले लगकर मुलाकात की। 
 

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, सब पूरी ईमानदारी के साथ बाहर आएंगे और जेल के ताले टूटेंगे। अरविंद केजरीवाल, आतिशी और सौरभ सभी ने कहा कि हमने कोई शराब घोटाला नहीं किया। बीजेपी ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उन्होंने शराब घोटाला किया था। उन्होंने शरद रेड्डी से 55 करोड़ रुपये की रिश्वत ली। उन्होंने 55 करोड़ रुपये के डेक पर पिन लगा दी और फिर भाजपा ने उन्हें राजा बना दिया।
विज्ञापन

 

केजरीवाल के आवास पर पहुंचे संजय सिंह
जेल से रिहा होने के बाद संजय सिंह सीएम 


181 दिन बाद जेल से रिहा हुई संजय सिंह


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें