फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलमाल : नोएडा में 2000 ‘भूतों’ के भी खाते में गई सम्मान निधि, विभाग की नींद टूटी तो किया यह काम

Fri, 27 Oct 2023 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोेएडा

सार

इनमें ऐसे किसान भी शामिल हैं जिनको एक साल की दो किस्त से लेकर दो साल की छह किस्तों का पैसा मिल चुका है। इसकी शिकायत मिलने के बाद विभाग की नींद खुली। फिलहाल विभाग ने इस पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृत्यु के बाद भी जिले के दो हजार किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि जाती रही। इनमें ऐसे किसान भी शामिल हैं जिनको एक साल की दो किस्त से लेकर दो साल की छह किस्तों का पैसा मिल चुका है। इसकी शिकायत मिलने के बाद विभाग की नींद खुली। फिलहाल विभाग ने इस पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


विभाग किसान की मृत्यु की तारीख के बाद हुए भुगतान का आंकलन करवा रहा है। मृत्यु के बाद हुए भुगतान राशि को किसान के उत्तराधिकारी से वसूली करने की तैयारी की जा रही है। कृषि विभाग के कर्मचारी राशि की गणना करने में जुटे हैं। 

केंद्र सरकार की ओर से किसानों की आय दोगुना करने और आर्थिक हालत में सुधार करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू हुई थी। जिले में करीब 57 हजार किसानों को सम्मान निधि मिलती है। अब तक 14 बार किसान सम्मान निधि किसानों को मिल चुकी है और  दिवाली पर फिर से भुगतान किया जाना है। 
विज्ञापन


उपकृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि जिले में दो हजार किसानों की मृत्यु होने के बाद भी उनके खातों में किसान सम्मान निधि की राशि जाती रही है। फिलहाल उनका भुगतान रोक दिया गया है। मृत्यु के बाद की राशि की गणना की जा रही है। जल्द ही वसूली की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें