फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की ससुराल में हुआ हमला: एक सवाल पर इतना भड़का समधी... भूल गया कि वह बहू की मां है; महिला का चल रहा इलाज

Tue, 30 Jul 2024 06:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपी समधी ने न सिर्फ समधन बल्कि की उसके साथ आई उसकी मां को मारा थप्पड़ मारा। लोगों के पहुंचते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के छावला इलाके में बेटियों को परेशान करने की बात कहने पर एक शख्स ने समधन की मां की पिटाई कर दी और समधन को चाकू गोदकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

घायल महिला की पहचान सरोज (40) के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सरोज ने बताया कि वह अपनी मां दर्शना के साथ गांव सालावास झज्जर हरियाणा में रहती हैं। उसकी पांच बेटियां हैं। साल 2010 में उसने अपनी दो बेटियों की शादी पंकज गार्डन स्थित झुग्गी में रहने वाले पप्पू के दो बेटे शनि और सुंदर से की थी। 27 जुलाई को वह तीज की मिठाई लेकर अपनी मां के साथ अपनी बेटियों के घर आई।

सुबह करीब 11 बजे बातचीत के दौरान उसने समधी पप्पू से बेटियों को परेशान करने का कारण पूछा। इसी बात पर समधी नाराज हो गया और उसने उसकी मां को थप्पड़ मार दिया। उसके विरोध करने पर पप्पू झुग्गी से चाकू लेकर आया और उस पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। बचाव करने के दौरान उसके हाथ में चाकू लगा, फिर आरोपी ने उसके पेट में चाकू गोद दिया। शोर शराबा होने पर आस पास के लोग वहां पहुंचे, जिसे देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि आस पास के लोग सरोज को इंदिरा गांधी अस्पताल लेकर गए हैं। जहां पहुंचने के बाद पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से खून के धब्बे और चाकू बरामद कर उसे जांच के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें