फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने में मदद करेंगी आरडब्ल्यूए

Sun, 02 Mar 2014 01:44 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एनपीआर व आधार कार्ड बनाने के लिए अब आरडब्ल्यूए का सहयोग लिया जाएगा। नामित कंपनी नैलसन इंडिया कंपनी ने ट्रांस हिंडन एरिया में आरडब्ल्यूए से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कंपनी अपार्टमेंट में कैंप लगाकर चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों का एनपीआर डाटा बेस तैयार करने की प्लानिंग कर रही है।

ट्रांस हिंडन एरिया में वसुंधरा, खोड़ा और मोहन नगर में एनपीआर कैंप लगाए गए हैं। नैलसन इंडिया कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित त्यागी ने बताया कि टीएचए क्षेत्र में हाई राइज बिल्डिंग सोसायटीज ज्यादा हैं।

एक-एक अपार्टमेंट में सैकड़ाें परिवार रहते हैं। सोसायटी में आरडब्ल्यूए ज्यादा सक्रिय है। इसलिए कंपनी ने प्लानिंग की है कि आरडब्ल्यूए के सहयोग से कैंप लगाया जाए।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों की पूरी लिस्ट मुहैया कराएगी। कंपनी के कर्मचारी निगम से मिले आंकड़ाें से मिलान करके रेजीडेंट्स की बायोमीट्रिक प्रक्रिया करेंगे।

इससे यह फायदा होगा कि अधिक संख्या में लोगों का एनपीआर डाटा बेस तैयार होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहिता लगने के बाद सरकारी कर्मचारियों की ट्रेनिंग और ड्यूटी लगेगी। तब यह कार्य प्रभावित होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें