फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता : बड़ी रकम निकालने वालों की निगरानी

Sun, 02 Mar 2014 01:36 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता में जरा संभलकर काम करने की जरूरत है। लापरवाही भारी पड़ सकती है। आचार संहिता के दौरान चुनाव आयोग ने दो लाख रुपये तक लेकर चलने वालों की निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दो लाख या इससे ज्यादा रुपये लेकर चलने वालों को इसका पूरा ब्योरा साथ रखना होगा। आयकर विभाग ने चुनावों में कालेधन केप्रयोग को रोकने के लिए कड़ी निगरानी शुरू करने की तैयारी कर ली है।

चुनाव आचार संहिता लगने पर कई विकास कार्य रुक जाते हैं। नए विकास कार्यों की घोषणा नहीं हो पाती है, यह तो सभी जानते हैं। लेकिन रुपये लेकर चलने में भी सावधानी बरतनी होगी, शायद ही इसकी जानकारी हो।
विज्ञापन


आयकर विभाग ने चुनावों के दौरान कालेधन केप्रयोग को रोकने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। सभी बैंकों से आयकर विभाग के सर्वर को कनेक्ट कर दिया गया है। आचार संहिता लगने पर दो लाख या इससे ज्यादा रुपये का लेन-देन करने वालों की जानकारी आयकर विभाग को मिल जाएगी।

ऐसे में किसी भी व्यक्ति से रुपयों के बारे में अफसर जानकारी कर सकते हैं। रुपयों को लेकर आ-जा रहे किसी व्यक्ति को रोेककर अफसर पूछताछ कर सकते हैं। रुपयों से संबंधित कागजात न होने पर धनराशि को जब्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें