फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी मांगों को अमलीजामा पहनाएं सरकार: मंच

Sat, 19 Mar 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
आरटीआई
विज्ञापन
नगीना क्षेत्र की अधूरी मांगों को लेकर सामाजिक संगठन आरटीआई मंच ने नायब तहसीलदार के मार्फत प्रदेश के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को भेजा है। क्षेत्रवासियों ने मिलकर अपने ज्ञापन पत्र में कहा है कि नगीना से तिजारा फोरलेन मार्ग की चार बार घोषणाऐं हो चुकी है और दो बार भाजपा सरकार ने की है।
विज्ञापन


लेकिन काम अभी तक आरम्भ नहीं हुआ है। वहीं एमडीयू रीजनल सेंटर दो बार घोषणा हो चुकी है किन्तु कक्षाऐं नगीना कॉलेज में शुरू नहीं की गई है। पीएचसी को सीएचसी का दर्जा ढ़ाई साल पहले मिल चुका है अभी तक स्टाफ और भवन नहीं दिया गया है।

तहसील को अपग्रेड करने की मांग भी दशको पुरानी है। कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल का भवन अभी तक नहीं बना है और अध्यापकों की भारी कमी है। इस अवसर पर लम्बरदार ओमप्रकाश, हाजी उमर मोहम्मद, पूर्व पंच नसीम अहमद, धर्मवीर बसई, सलीम असईसिका, ताहिर खेड़ीकलां, इमरान, आरिफ आदि गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


फाल्गुन कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को
कस्बे के श्रीश्याम नवयुवक मंडल की ओर से फाल्गुन शुक्ल द्वादशी पर्व पर शनिवार को सीताराम मंदिर में विशाल भंडारा होगा। कमेटी पदाधिकारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि प्रखर विद्वान पंडित शर्मा द्वारा इसका आयोजन किया जायेगा। टीम ने तैयारियों को जायजा लिया। इस दौरान कमेटी सदस्य विनित गुप्ता, सौरभ जैन, रविदत्त शर्मा, मनोज, योगेश शर्मा, ब्रह्मदत्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें