फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में सफर कराएगी रोडवेज की एमएसटी

Sat, 14 Jun 2014 12:57 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम की इलेक्ट्रानिक एमएसटी जल्द ही मेट्रो के स्मार्ट कार्ड के रूप में भी कारगर होगी। निगम अफसरों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात रोडवेज अफसरों को 25 जून से लागू होने जा रही नई एमएसटी का तकनीक प्रशिक्षण देने के दौरान जीएम आईटी ने इसकी जानकारी दी।

यूपी रोडवेज में 25 जून से इलेक्ट्रानिक एमएसटी लागू होने जा रही है। इसकी शुरूआत गाजियाबाद और लखनऊ से पायलट प्रोजेक्ट केे रूप में होगी। इलेक्ट्रानिक एमएसटी से बसों में किसी भी रूट पर दिन में कितनी भी बार यात्रा की जा सकती है।

परिवहन निगम ने एमएसटी को उपयोग बनाने के लिए इसको मेट्रो में भी उपयोगी बनाने की तैयारी की है। एमएसटी को मेट्रो में स्मार्ट कार्ड के रूप में मान्यता मिल जाएगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम के आईटी डिपार्टमेंट के एमडी केएसएन मूर्ति ने बृहस्पतिवार को टीएचए के मोहन मिकिंस गेस्ट हाउस में रोडवेज अफसरों को प्रशिक्षण के दौरान इसकी जानकारी दी।

निगम अफसरों का मानना है कि एमएसटी की उपयोगिता के साथ ही रोडवेज में यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। शुरूआत में रोडवेज की एमएसटी को मेट्रो में केवल एक निर्धारित रूट पर चलने के लिए स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे मेट्रो में रोडवेज की तरह किसी भी रूट पर मनमानी यात्रा फिलहाल नहीं हो सकेगी। अफसरों का प्रयास है कि मेट्रो से नियमित सफर करने वालों की पसंद संबंधित रूट की रोडवेज भी बन जाएगी। इस एमएसटी के बाद मेट्रो में टिकट लेने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें