फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पंजीकरण अब हफ्ते में पांच दिन

Tue, 28 Apr 2015 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व विभाग संपत्ति पंजीकरण का समय फिर बदल दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अप सब रजिस्ट्रार कार्यालय सिर्फ सोमवार से शुक्रवार तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन


यही नहीं पहले तीन बजे तक संपत्ति पंजीकरण के दस्तावेज जमा किए जाते थे, लेकिन अब इसे भी घटाकर दो बजे तक कर दिया गया है। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा गया है।

बताते चलें कि दिल्ली के 11 राजस्व जिले में कुल 16 सब रजिस्ट्रार कार्यालय हैं। इनमें 10 को ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालय में तब्दील कर दिया गया है।

बीते साल घटते रेवन्यू और लंबी कतार को देखते हुए राजस्व विभाग ने दिल्ली में संपत्ति पंजीकरण का समय बढ़ाया था। अब सोमवार से शुक्रवार तक ही इस कार्यालय में काम होगा।
विज्ञापन


हालांकि महीने के दो शनिवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय खुलेंगे लेकिन इस दिन नई रजिस्ट्री के बजाय पहले से लंबित मामलों को निपटाने का काम किया जाएगा।

अधिकारियों की मानें तो अब सब रजिस्ट्रार कार्यालयों पर भीड़ कम हुई है। ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालय खुलने से लोग समय लेकर पहुंच रहे हैं। इसलिए पुरानी समय व्यवस्था को दोबारा से लागू किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें