फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : आधार कार्ड नहीं होने पर मोहल्ला क्लीनिक में टेस्ट करने से इनकार

Thu, 26 Dec 2019 08:56 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोहल्ला क्लीनिक
विज्ञापन
दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों में उपचार के लिए आधार कार्ड जरूरी है या नहीं, इस पर अब तक स्वास्थ्य विभाग ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन ग्रेटर कैलाश के एक मोहल्ला क्लीनिक के बाहर लगे पोस्टर में साफ लिखा है कि जब भी आएं आधार कार्ड अवश्य लाएं। इतना ही नहीं आधार कार्ड नहीं होने पर एक मरीज को वापस भेज दिया गया।  
विज्ञापन


पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल से रेफर होने के बाद मोहल्ला क्लीनिक पहुंचे सुनील की पत्नी का मेडिकल टेस्ट होना था। जब वे टेस्ट के लिए वहां पहुंचे तो उस वक्त उनके पास आधार कार्ड नहीं था। डॉक्टर ने टेस्ट करने से इनकार कर दिया।  

काफी देर बहस के बाद भी जब डॉक्टर नहीं माने तो सुनील को कार्ड लेने घर जाना पड़ा। उधर इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी टिप्पणी करने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें