‘भाईचारा तगड़ा सिस्टम आर-पार का’ गाने पर बनाई रील में एसएचओ अजय चाहर बतौर पुलिस निरीक्षक एक्टिंग करते हुए दिख रहे हैं। दो चरण में बनाए गए वीडियो को कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र में बने फार्म हाउस और थाने में शूट करने की बात कही जा रही है। इस तरह के मामले को पुलिस आचरण नियमावली में अनुशासनहीनता माना जाता है।
गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए सेक्टर-126 कोतवाली के प्रभारी अजय सिंह चाहर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।