फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: डेंगू मरीजों की तेजी से बढ़ रही संख्या, जीटीबी अस्पताल में तय बेड से ज्यादा मरीज भर्ती; तीन की मौत

Sun, 15 Oct 2023 08:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, दिल्ली नगर निगम 22 जुलाई के बाद से डेंगू के आंकड़े जारी नहीं कर रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बचाव ही इससे बचने का एक मात्र रास्ता है। कोशिश करनी चाहिए कि घर के आसपास पानी जमा न हो। 
 
विज्ञापन
डेंगू। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्थिति यह है कि क्षेत्र के सबसे बड़े गुरु तेग बहादुर अस्पताल में डेंगू के लिए बनाए गए 36 बेड के विशेष वार्ड का विस्तार करना पड गया। अस्पताल में इस समय डेंगू के 50 मरीज भर्ती हैं, जिन्हें डेंगू के अलावा दूसरे वार्ड में भी भर्ती करना पड़ा।

विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें से कई मरीज तीन से चार दिन में ठीक होकर चले जाते हैं, जबकि कई मरीज ऐसे हैं, जिन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ता है। अब भी पांच से छह मरीज ऐसे हैं, जिन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि पिछले एक माह से डेंगू के मामले तेजी से बढ़े हैं। इनमें ऐसे मरीजों में समस्या बढ़ जाती है तो अचानक सदमे में चले जाते हैं। अस्पताल में इस मौसम में डेंगू से मौत भी हो चुकी हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जीटीबी अस्पताल में पूर्वी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों से भी काफी मरीज इलाज करवाने अस्पताल में आते हैं।

बचाव ही एक मात्र रास्ता
डेंगू की रोकथाम के लिए बचाव ही एक मात्र रास्ता है। डॉक्टरों का कहना है कि बेमौसम बारिश व अन्य कारणों से इस बार दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में लंबे समय तक पानी जमा रह गया, जो डेंगू मच्छर के पनपने का बड़ा कारण बन रहा है। यही कारण है कि इस बार दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में डेंगू के मामले भी निकल रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बचाव ही इससे बचने का एक मात्र रास्ता है। कोशिश करनी चाहिए कि घर के आसपास पानी जमा न हो। पूरी बाजू के कपड़े पहने। डेंगू मच्छर दिन में ही काटता है।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं की बढ़ गई समस्या
डॉक्टरों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं में डेंगू होने से समस्या बढ़ जाती है। जीटीबी अस्पताल में ऐसी कई गर्भवती महिलाएं भर्ती जिन्हें डेंगू के कारण भर्ती करना पड़ा। ऐसी महिलाओं की अन्य दवाएं भी चल रही होती है। महिला को खुद के साथ उनके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचाना होता है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी महिलाओं पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसी महिलाओं को दवा देने में भी विशेष सावधानी रखनी पड़ती है। यदि तेजी से प्लेटलेट्स गिरते हैं तो समस्या गंभीर हो जाती है।

एमसीडी जारी नहीं कर रहा डेंगू का आंकड़ा
दिल्ली में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, दिल्ली नगर निगम 22 जुलाई के बाद से डेंगू के आंकड़े जारी नहीं कर रहा है। अंतिम बार 22 जुलाई को जारी किए गए आंकड़ों में 187 केस की सूचना जारी की गई थी, जो पिछले छह साल में सबसे ज्यादा मामले थे। वहीं, उसके बाद से लगातार दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में चार से पांच मरीज भर्ती हैं। पूर्वी दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। इनमें भर्ती होने वाले मरीजों में ज्यादातर संख्या पड़ोसी राज्यों से आने वाले मरीजों की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें